आईसीयू वार्ड में सिलेंडर से ऑक्सीजन का रिसाव
 Gas leak

पुलिस के जवान की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

 

राजनांदगांव में  शासकीय अस्पताल  के आईसीयू वार्ड में  सिलेंडर से ऑक्सीजन निकलने की वजह से  अफरा तफरी का माहौल बन गया  |  जिसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया  | वहीं हॉस्पिटल  में तैनात जवान की  सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया  | 

अस्पताल में उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव तेजी से होने लगा  |  रात डेढ़  बजे  ऑक्सीजन गैस के रिसाव से वार्ड में भर्ती 9 अति गम्भीर मरीजों को तत्काल वार्ड से बाहर निकाला गया  |  वहीं हॉस्पिटल पुलिस चौकी में तैनात जवान अमित समुन्द्रे ने सूझबूझ का परिचय देते हुए  | विपरीत परिस्थितियों को काबू में किया  |  पूरे घटनाक्रम के दौरान एक गम्भीर मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई  |