मछली-पालन लक्ष्य समय पर पूरा हो
मछली-पालन  लक्ष्य समय पर पूरा हो
मत्स्य-विकास मंत्री कुसुम महदेले ने विभागीय अधिकारियों से मछली-पालन संबंधी योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित समय में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये हैं। सुश्री महदेले मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की 80वीं बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में प्रमुख सचिव मत्स्य-विकास सलीना सिंह भी मौजूद थीं।सुश्री महदेले ने इंदिरा सागर, हलाली एवं गाँधीसागर जलाशयों में केज निर्माण के बाद मछली उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि इंदिरा सागर, हलाली और गाँधीसागर जलाशय में निर्मित केज में पंगेशियस प्रजाति के मछली बीज का संवर्धन किया जा रहा है। सुश्री महदेले ने कहा कि वे शीघ्र ही मंदसौर जिले के गाँधी सागर जलाशय में मछली-पालन गतिविधियों का अवलोकन करेंगी। उन्होंने झींगा-पालन नीति के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।