पटेल : विरोधियों ने कृषि कानून को लेकर भ्रम फैलाया
 Kamal Patel

कमल पटेल ने किया डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन

 

कृषि मंत्री  कमल पटेल  इंदौर के  पितृ पर्वत स्थित संकट मोचक  हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे  |  और प्रदेश की सुख समृद्धि के साथ किसानों के कल्याण की कामना की  |  इस दौरान उन्होंने कहा की कृषि बिल में जो सुधार किये गए हैं वे किसान के पक्ष में हैं  | लेकिन विरोधी पार्टी जानबूझकर किसानो को भ्रमित कर रही है  | कमल पटेल ने कहा की किसानो से अब तक खेती कराई गई लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा था  | उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जो सुधार कृषि बिल में किये हैं उससे किसानो की आय दोगुनी होगी  | किसानो को लाभ मिलेगा  |  कुछ जगहों जो विरोध हो रहा है उसक एक ही कारण है की विरोधी किसानो को भ्रमित कर रहे हैं | आगर इसमें कोई परिवर्तन करना है तो उसके लिए बात हो सकती है  |  लेकिन बिल वापस लेने की मांग सही नहीं है  | उन्होंने कहा भाजपा चाहे जितने अच्छे कार्य करे विपक्ष उसका विरोध जरूर  करता है  |  उन्होंने पीएम मोदी को मारने की बात की निंदा की और कहा इस बात की पूरे देश के नागरिक निंदा करेंगे  | 

कमल पटेल ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया  |  और कहा की हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर कार्य करेंगे  .| समाज और राष्ट्र हमारा परिवार है सबका ख़याल रखते हुए विकास कार्य किया जाएगा |  यही मंशा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी थी  |