6 बारातियों की मौके पर हुई मौत
छतरपुर में बरात में आई एक कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई | जिससे उसमे सवार 6 बारातियो की दर्दनाक मौत हो गई | जबकि 3 बारातियो को सुरक्षित कुएं से निकाल लिया गया |
घटना महाराजपुर थाना इलाके की है | जंहा पर देर रात उत्तरप्रदेश के महोवा जिले के स्वासा गांव से बारात आई हुई थी | इसी बारात की एक कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई | जिससे 6 लोग अचानक काल के गाल में समा गए | बताया जाता है कि कुएं में पानी भरा हुआ था | जिससे कार में सवार लोग निकल नही पाए | घटना की खबर लगते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुची | और कड़ी मशक्कत के बाद कार और उसमें फसे शवो को रेश्क्यू करके निकाला जा सका | इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई |