धान खरीदी केंद्र गए किसान की हार्ट अटैक से मौत
 Suicide

सोसायटी कर्मचारियों ने किसान से की थी पैसे की मांगी

किसान की मौत पर सियायत शुरू हुई  

 

 

छत्तीसगढ़ में किसानों के मौत का सिलसिला  थमता  नजर नही आ रहा है |  बस्तर के कोण्डागांव मे कम धान खरीदी के चलते एक किसान ने आत्महत्या कर ली  थी |  जिसके बाद एक और घटना में राजनांदगांव में सोसायटी की मनमानी के चलते एक किसान की मौत हो गई |  जिससे अब  सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है | 

राजनांदगांव जिले के घुमका सोसायटी में कल देर शाम धान बेचने गए किसान ने दम तोड़ दिया  | बताया जा रहा है ,  किसान करण साहू गिधवा से धान खरीदने के लिए सोसायटी में कार्यरत कर्मचारियों ने किसान को उसका धान खराब बताकर पैसों की मांग की  | जिससे किसान को सोसायटी परिसर में ही हार्टअटैक आ गया  |  और किसान ने दम तोड़ दिया  | 

उधर किसान की मौत पर अब राजनीती भी शुरू हो गई है  | मृतक किसान का पोस्ट मार्टम करवाने पहुंचे, भाजपा के जिला अध्यक्ष ने  मामले में कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए, प्रदेश सरकार को किसानों का दुश्मन बताया | भाजपा का कहना है की  किसानो को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए वे निगरानी समिति बनाकर |  जिले के सभी सोसायटियों में अपने कार्यकर्ता बैठाएंगे | और  किसानों को होने वाली अव्यवस्था से निजात दिलएंगे |  उधर पूर्व सीएम रमन सिंह ने किसानो की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है |  उन्होंने कहा अगर किसान आत्महत्या कर रहा है तो यह सरकार की विफलता है  | घटना के बाद जिला कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं | और दोषियों पर कार्यवाई की बात कही गई है  |