Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
कमल पटेल ने शुरू किया कृषि विधेयकों के समर्थन का अभियान

बिचौलियों के खिलाफ किसान आगे आएं ,किसान जागरूक हो

 

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल  कृषि विधेयक को लेकर  किसानों का समर्थन जुटाने के अभियान में जुट गए हैं  | हरदा जिले के ग्राम भैंसादेह में किसानों की चौपाल को संबोधित करते हुए कमल पटेल ने कहा कि किसान जागरुक हों |  किसानो को बिचोलियो के खिलाफ खुद खड़ा होना पड़ेगा | और दूसरे किसानो को  कृषि कानून के लाभ को बताना होगा | 

कमल पटेल ने  विधेयकों से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया | इस दौरान कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं |  जिससे बिचौलियों में हड़कंप मच गया है  | बिचौलिए किसानों को भ्रमित कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं | कमल पटेल ने किसानों से आव्हान करते हुए कहा कि किसान स्वयं चौपाल लगाकर विधेयकों पर चर्चा करें |  और दूसरे किसानों को भी समर्थन के लिए प्रेरित करें  |  उन्होंने कहा कि यदि अभी बिल वापस लेना पड़ा तो इसका नुकसान किसानों की भावी पीढियों को भी उठाना पड़ेगा  | कमल पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब किसान आत्मनिर्भर होगा | उन्होने  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है | उन्होंने राजीव गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि खुद राजीव गांधी को पता था कि एक रुपये में से 85 पैसे बिचौलिए हजम कर जाते हैं | लेकिन फिर भी वह सुधार नहीं कर सके क्योंकि शुरुआत उन्हें घर से ही करना पड़ती |  चौपाल में मौजूद किसानों ने कृषि विधेयकों को किसानों के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि वह पूरी तरह बिलों का समर्थन करते हैं  | 

MadhyaBharat 11 December 2020

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.