भाजपा ने बंगाल सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूका
 Mamata Banerjee

भाजपा पदाधिकारियों के काफिले पर हमले का विरोध

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर  पथराव के विरोध में  टीकमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूका  |  और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया  | 

भाजपा  कार्यकर्ता  जिला अध्यक्ष अमित नुना के नेतृत्व में  बड़ी संख्या में एकत्रित हुए  |  शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका  गया  | और जमकर नारेबाजी की गई  |  भाजपा ने आरोप लगाया  कि बंगाल में भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी के टीएमसी गुंडों ने जानलेवा हमला किया |  जिसमें  कार्यकर्ता वहां से बमुश्किल जान बचाकर निकल पाए   |  यह हमला ममता बनर्जी की हताशा और लोकतंत्र को खत्म करने का परिणाम है | इस दौरान नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी , अभिषेक खरे  ,  रानू गोपाल राय ,  नरेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |