वनमंडल अधिकारी का ट्रांसफर रुकवाने के लिए धरना
  Forest management performance

स्थानांतरण निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

बस्तर के केशकाल मे एक ईमानदार डी.एफ.ओ. के तबादले को निरस्त करवाने  की  ग्रामीणों ने मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की  | ग्रामीणों का कहना  है की नेताओं को भले ही ईमानदार अफसर पसंद ना हो |  मगर जनता को ईमानदार अफसर ही पसंद है | उधर संयुक्त वन प्रबंधन समिति ने भी  धरना देकर वनमंण्लाधिकारी धम्मशील गंणवीर का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग करते हुए  प्रदर्शन किया |  

धरना प्रदर्शन में वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के सांथ पंच , उपसरपंच  , सरपंच जनपद सदस्य भी शामिल हुए  |  जिन्हे पत्रकारों ने भी अपना समर्थन दिया  | धरना प्रदर्शन के बाद लोगों ने  मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री के नाम तहसीलदार को   ज्ञापन   दिया  | उसके बाद बस स्टैण्ड से रैली निकालकर विधायक के बंगले पहुंचे  | उधर विधायक  ने  वनमंण्लाधिकारी धम्मशील गंणवीर का स्थानांतरण रद्द करने का आश्वासन दिया |  प्रदर्शनकारियों ने  ट्रांसफर निरस्त न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है  | धरना प्रदर्शन में पुरूषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई | किसी अधिकारी का स्थानांतरण रूकवाने के लिए केशकाल के इतिहास में पहली बार इतना जबर्दस्त धरना प्रदर्शन  हुआ है |