स्टील प्लांट में स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी
  Steel plant

नौकरी की मांग को लेकर चल रहा है धरना प्रदर्शन

 

जगदलपुर के  नगरनार स्थित स्टील प्लांट में बाहरी लोगों की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया  | और कंपनी से  स्थानीय लोगों की भर्ती की मांग की |  भारतीय खनिज विकास निगम द्वारा  निर्मित नगरनार स्टील प्लान्ट मे पैंतीस बाहरी अधिकारियों की नियुक्ती  एवं विनिवेशीकरण के विरोध मे पन्द्रह दिनो से प्लांट  के सामने धरना प्रदर्शन चल रहा है  |  जिसको लेकर  एन.एम.डी.सी. के  ई.डी. सहित कंपनी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की  | उधर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि  |  इस प्लान्ट मे स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी दी जाए  |  साथ ही इस प्लान्ट का निजीकरण ना किया जाए | विधायक रेखचन्द जैन ने  कहा कि अगर जनभावनाओं के विपरीत एन.एम.डी.सी. प्रबन्धन या केन्द्र सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो हालात बिगड सकते हैं.. इस दौरान अधिकायों ने आन्दोलनकारियों को आस्वाशन दिया कि वे उनकी बात को हायर अथॉरिटी एवं केन्द्र सरकार को अवगत कराएंगे |