राहगीरों का हाल जानने निकले कलेक्टर और एसपी
 Collector passers-by

ठंड से बचने के लिए राहगीरों को दिया  साल-कम्बल

 

जगदलपुर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने राहगीरो को कम्बल वितरित किया  | इस दौरान उन्होंने लोगों से उनका  हाल चाल जाना और समस्याएं सुनी | 

राह में सोने वाले गरीब तबको और राहगीरों का हाल जानने के लिए | रात में कलेक्टर  रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक  दीपक झा ने  सिराहासार चौक , संजय बाजार क्षेत्र और बस स्टैंड का निरीक्षण किया |   निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों का हाल चाल जाना  | और उनकी समस्या सुनी  | ठण्ड से बचने के लिए  कलेक्टर और एसपी ने राहगीरों को कम्बल , स्वेटर के साथ  जरूरत का सामान दिया |  जिसके बाद लोगों ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया | इस दौरान प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे  |