पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि
  Motilal Tribute

राजीव भवन में श्रद्धांजलि देने वालों का लगा ताँता

 

अविभाजित मध्यप्रदेश में  मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता  मोतीलाल वोरा  के  पार्थिव शरीर  को पूरे जजकीय सम्मान के साथ राजीव भवन में रखा गया और श्रद्धांजलि दी गई | पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन से  पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है  | दिवंगत मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरी  रायपुर पहुंचा  |  रायपुर  स्थित राजीव भवन में मोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ रखा गया  | और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया  ...  इस दौरान यहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा  | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव,सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनको श्रद्धांजलि  दी  |  गौरतलब है की  वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का  सोमवार को निधन हो गया था | उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली |