विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर और एसपी
 Bicycle Collector

साइकल से शहर का निरीक्षण, जानी लोगों की परेशानी

 

जगदलपुर में बस्तर कलेक्टर और एसपी ने सायकल से शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया  |  और जल्द कार्यों को पूरा काने के निर्देश दिए | 

जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने शहर में चल रहे  विकास कार्यों का जायजा साइकिल से लिया  | इसके साथ ही  गीदम रोड स्थित सड़क निर्माण और पुल निर्माण के कार्यों की भी समीक्षा की |  इस दौरान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर ख़ुशी जाहिर की | और शहर की समस्याओं के बारे में बताया  | शहर निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे  |  कलेक्टर ने लोगों से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है |