वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन
 Railway labor union

जोनल कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर की गई नियुक्ति

 

रेलवे इंस्टी्टयूट जबलपुर में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ |  समापन कार्यक्रम में  केंद्रीय कार्यसमिति वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई  | इस दौरान जोनल कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न् हुए और विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई  | 

पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ के जोनल उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव मुख्य शाखा भोपाल अनिरुद्ध सोनी ने  बताया कि  जबलपुर में  आयोजित WCRMS के 10 वे द्विवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न पदों मे नियुक्ति की गई है |  जिसमे  अंशु भटनागर को  जोनल उपाध्यक्ष चुना गया  | अंशु भटनागर  इस पद के साथ महिला विंग की जोनल अध्यक्षा और  मुख्य शाखा भोपाल की सचिव है |  जोनल कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ आरपी भटनागर को अध्यक्ष तो अशोक शर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी फिर से मिली है  | वहीँ राजेश पांडेय को मंडल अध्यक्ष, आर के यादव  को मंडल सचिव चुना गया | अमित भटनागर व सीएम उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष, अनुज तिवारी को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार व सुशील वर्मा को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है |  इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष , और मंडल सचिवों की भी नियुक्ति की गई |  इस दौरान रेलवे के निजीकरण को लेकर विरोध भी जताया गया  |