शहडोल में मजदूरों से भरी बस पलटी
 Just flip over

बस पलटने से दो लोगों  की मौत, 6 घायल

 

शहडोल में बिलासपुर से इलाहाबाद जा रही  बस अनियंत्रित होकर पलट गई  | . जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है  और  छह  लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए  | जिन्हें शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया  है  | 

बस पलटने की जानकारी मिलते ही  जयसिंहनगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार अपने दल बल के साथ मौके पर  पहुंचे | हादसे  में  दो लोगों की मौत हो गई |  कुछ लोगों को मामूली चोटें  भी आई  | जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया  गया | छह गंभीर हैं जिन्हें शहडोल रिफर किया गया | जानकारी के मुताबिक बस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इलाहाबाद मजदूर लेकर जा रही थी | थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार व उनकी टीम ने घायलों को शहडोल के लिए रवाना किया एवं  अन्य मजदूरों  के लिए  पुलिस ने मौके पर ही चाय नाश्ते की भी व्यवस्था  की |