धान खरीद व्यवस्था का नेताओं ने किया निरिक्षण
 Paddy purchase

 विसंगतियों को दूर किये जाने का आश्वासन

 

छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था का कई स्थानिय नेताओं ने मुआयना किया और तमाम विसंगतियों को दूर करवाने का आश्वासन किसानों को दिया | 

प्रदेश सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को देखने के लिए जगदलपुर  के पूर्व विधायक  संतोष बाफना   जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  पदलाम नाग  एवं जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नगरनार मण्डल के अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास  जगदलपुर विकासखण्ड के नगरनार क्षेत्र में आने वाले बाबूसेमरा, माड़पाल, मारकेल, नगरनार सहित हल्बाकचोरा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने पहुॅचे |  लगभग सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने पूर्व विधायक   बाफना से वर्तमान सरकार द्वारा उनका रकबा घटा देने व धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की कमी एवं नए बरदाने की जगह फटे पुराने बारदाने दिये जाने की शिकायत की | पिछले वर्ष के धान का पूरा समर्थन मूल्य राज्य सरकार द्वारा अब तक नहीं दिये जाने की भी परेशानी से  भी  इन नेताओं को अवगत कराया   | इस दौरान पूर्व विधायक ने किसान भाईयों से बात करके उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात् उनकी परेशानियों को दूर करने जिले के उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन भी दिया  |