लकवा ग्रस्त द्वारिका बाई से मिले शिवराज सिंह
  Shivraj Singh Chauhan

नए साल में सीएम ने निर्धन परिवारों को दीं खुशी

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  नए  साल के मौके पर  इंदौर के पंचशील नगर में रहने वाले दो निर्धन परिवारों के बीच पहुंचे | इन दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कई सौगातें दीं  | 

सीएम  शिवराज सिंह सबसे पहले एयरपोर्ट के समीप स्थित पंचशील नगर में रहने वाली द्वारकाबाई इंगले के घर पहुंचे | अपने घर पर सीएम चौहान को  देखकर द्वारकाबाई की आंखों से आंसू झलक पड़े |  सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज में कोई परेशानी नहीं आएगी और सारा खर्च शासन वहन करेगा  | पैरालिसिस के चलते द्वारका बाई बिस्तर पर रहने को मजबूर है |  शिवराज सिंह ने  द्वारकाबाई के घर चाय भी पी | इसी कॉलोनी में सीएम चौहान ने दिव्यांग शुभांगी कांबले को लैपटॉप और बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की  | इसके अलावा गंभीर बीमारी से पीड़ित आदित्य सांवत को आर्थिक मदद दी | यही नहीं कल्याणी दीपाली को पेंशन योजना पत्र दिया और रोजगार के लिए सिलाई मशीन भी दी  | इन सभी निर्धन परिवारों को मदद देने के बाद सीएम चौहान ने कहा कि निर्धन बस्तियों में नये साल का पहला दिन मनाते हुए मुझे बड़ी खुशी हो रही है |  कोरोनाकाल में एक बहन कल्याणी हो गई थी |  उसके जीवनयापन की व्यवस्था की है | अन्य निर्धन लोगों को मदद करने का निर्देश प्रशासन को दिया है |  नए साल में प्रण लिया है कि मैं इस कार्य लगातार आगे बढ़ाता रहूंगा  | लक़वा ग्रस्त द्वारिका बाई के बेटे गोविंदा ने गाना गाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया |