पुलिस ने की आरोपियों की तलाश शुरू की
छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई | जिसके बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल है |
भदेसर गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई | मृतक युवक कोमल सिंह का अपने मौसेरे भाईयो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था | यही विवाद खूनी रंजिश मे बदल गया | आरोपी पक्ष के आधे दर्जन से ज्यादा लोगो ने कोमल सिंह पर हमला कर दिया | हमले के बाद देशी कट्टे से चली गोली से कोमल सिंह की जान चली गई | पुलिस ने मृतक पक्ष की रिपोर्ट पर करीब आधे दर्जन से ज्यादा लोगो पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |