आईजी ने दी 2020 की उपलब्धियों के बारे में जानकारी
 Press conference

कैंपों के जरिए विकास, ग्रामीणों को सुविधा है प्राथमिकता

 

बस्तर आईजी ने  2020 की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी  | और   संभाग स्तर पर  क्राइम और सफलता को लेकर  पुलिस के कार्यों को संतोषजनक बताया  |  इस दौरान 7 जिलों के एसपी समेत बस्तर  में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे  | 

बस्तर  आईजी सुंदरराज पी ने  कहा कि  पुलिस विकास और  सुरक्षा के  उद्देश्य को लेकर  कार्य  कर रही  है  | बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में  जनता के साथ विश्वास   स्थापित कर रही हैं | और इसका लाभ बस्तर में शांति स्थापित करने  में मिल रहा है | इस मौके पर  उन्होंने पिछले चार साल के आपराधिक आंकड़े पेश किये  | और तुलनात्मक रूप से चोरी, एनडीपीएस, अपहरण,आवश्यक वस्तु अधिनियम, धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक मामलों में कमी  की जानकारी दी  | उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ रणनीति में बड़े  बदलाव की बात की | और कहा  पहले हमारा फोकस कैंपों के जरिए नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच करना होता था |  लेकिन अब  कैंपों के जरिए इलाके में विकास करना है | और  ग्रामीण भी यही चाहते हैं की  उन्हें बेहतर शिक्षा और इलाज  मिले | उन्होंने का  साल 2021 में हमारी कोशिश है कि हमारे सभी कैंपों से न सिर्फ नक्सल ऑपरेशन बल्कि कैंपों से लोगों का सीधा जुड़ाव हो | और इसके लिए कैंप को एक विकास केंद्र के रूप में भी स्थापित किया जाएगा |