Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
सुनवाई के लिए एनआईए कोर्ट पहुंची प्रज्ञा ठाकुर

रामभक्तों पर हमला निंदनीय, बने कठोर कानून

मैं सच्ची देशभक्त ,मुझे अपने संविधान पर भरोसा

 

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस मामले में सोमवार को NIA की विशेष अदालत में पेश हुईं | उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और  र रिटायर्ड  मेजर रमेश उपाध्याय सहित चार अन्य आरोपी भी अदालत के समक्ष पेश हुए | इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा की उनकी तकलीफ की वजह कांग्रेस पार्टी है | 

मालेगांव ब्लास्ट केस में सोमवार को  सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की एनआईए  कोर्ट में  पेशी हुई | हालाँकि  कोर्ट में अन्य आरोपी अजय रहिरकर और सुधाकर धर द्विवेदी उपस्थित नहीं हो सके  | गौरतलब है की  इस मामले में कुल सात आरोपी हैं |  इसुनवाई के दौरान संसद प्रज्ञा ने अपनी सेहत और सुरक्षा का हवाला देते हुए सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने से छूट मांगी |  इसके जवाब में कोर्ट ने उन्हें आवेदन प्रस्तुत करने को कहा |  साथ ही यह भी कहा कि उन्हें जब भी बुलाया जाए, कोर्ट आना होगा  | कोर्ट के बाहर प्रज्ञा  ने मध्य प्रदेश में राम भक्तों पर हो रहे हमले पर प्रतिक्रिया दी  | और कहा  कि मध्य प्रदेश सरकार उन लोगों को करारा जवाब दे रही है जो राम मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा कर रहे 'राम भक्तों' पर हमला कर रहे हैं  |  इन हमलों के द्वारा  वामपंथियों ने सांप्रदायिक शांति को बिगाड़ने का प्रयास किया है | ऐसे लोगों को दंडित करने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए |  उन्होंने विपक्षियों पर  कोरोना वैक्सीन को लेकर ओछी मानसिकता रखने की बात कही  | 

 

MadhyaBharat 6 January 2021

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.