कांग्रेस सेवा दल ने निकली तिरंगा यात्रा
Tricolor trip

किसानों से माँगा  एक मुट्ठी चावल और मिट्टी

 

कांग्रेस सेवा दल ने किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकली  |  इस यात्रा के जरिये किसानों को जोड़ने के लिए उनसे एक मुठ्ठी चावल और एक मुठ्ठी मिट्टी ली गई  | 

बैढ़न में कांग्रेस सेवादल  ने किसानो के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली  | यह यात्रा बैढ़न के चाचा नेहरू पार्क से निकाली गई |  इस यात्रा  में  किसानों से  एक मुट्ठी चावल  एक मुट्ठी मिट्टी   संग्रह  करके  | इसे   यात्रा के माध्यम से  भोपाल  भेजा गया  |  कार्यक्रम के संबंध में जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली   ग्रामीण के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय व शहर अध्यक्ष  रामबाबू सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष  लालजी देसाई के मार्गदर्शन में तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रजनीश   सिंह के निर्देशन  में यह यात्रा शुरू की गई  |