बाइक सवार की पेड़ गिरने से मौत
 Tragic accident

बिना अनुमति काटा जा रहा था पेड़

 

उमरिया जिले के बांधवगढ़ सड़क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया  | जहाँ एक निजी खेत पर बिना अनुमति के एक विशाल पेड़ को काटने का कार्य किया जा रहा था | और वहां से गुजर रहे बाइक सवार दंपत्ति पर यह पेड़ गिर गया |  जिससे घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हो गई  | और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई  | 

बांधवगढ़ मार्ग पर एक बड़े सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई |  और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई |  बताया जा रहा है की एक निजी जमीन में बिना अनुमति के एक बड़े पेड़ को काटा जा रहा था  | इस दौरान किसी भी सुरक्षा का ख्याल भी नहीं रखा गया  |  सड़क में लगातार वाहनों का आना जाना चालू रहा  | तभी पेड़ वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर गिर गया  |  जिससे बाइक सवार की मौत हो गई | गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मृतक युवक की पहचान पूरनलाल रौतेल के रूप में हुई है  |