आजादी के बाद पहली बार अधिकारी पहुंचे ग्रामीणों के बीच
छात्रों ,ग्रामीणों के साथ बिताया समय ,विकास और सुरक्षा लक्ष्य
जगदलपुर के नक्सली प्रभावित लालगढ़ में देश आजाद होने के बाद पहली बार कलेक्टर और एसपी पहुंचे | जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के हालचाल जाने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया | इस दौरान उन्होंने वहां ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया |
जगदलपुर बस्तर में देश आजाद होने के 72 साल बाद लालगढ़ में कोई कलेक्टर एसपी पहुंचा | बस्तर का कोलेग वह इलाका है जो नक्सलियों की राजधानी मानी जाती है | उस इलाके में जाना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है | नक्सलियों की राजधानी कोलेग में बस्तर कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने यहां के छात्रों के साथ क्रिकेट खेला | इसके बाद गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों का हालचाल जाना | इस दौरान विकास और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई | बस्तर का कोलेग इलाका घोर नक्सली क्षेत्र है | इस इलाके में दिन में जाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | पहले तो इस इलाके में पहुंचने के लिए टेढ़े मेढ़े रास्ते नदी नालों को पार करना | और फिर नक्सलियों का लाल आतंक इस इलाके की चुनौती है |
अब तक किसी भी अधिकारी ने इस इलाके में रात नहीं बिताई | कलेक्टर एसपी ने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया | और रात भी नक्सल इलाके में बिताई | इस तरह अधिकारियों को ग्रामीण अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आये | कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा का यहाँ एक ही लक्ष्य है विकास और सुरक्षा |