खाद्य व्यापारियों को दिया गया प्रशिक्षण
 Training

खाद्य व्यवसाय से सम्बंधित दी गई जानकारी

 

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को  प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया   है |  जिसके तहत  प्रशिक्षण देने वाली संस्था ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने  खाद्य  व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया  | और प्रशिक्षण सर्टिफ़िकेट बाटे  | 

लखनादौन के एक निजी होटल में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण  द्वारा जारी निर्देशों के तहत  खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यवसाइयों का  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया |  जिसमे  प्रशिक्षण देने वाली संस्था ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने सभी खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों जैसे होटल , किराना , रेस्टॉरेंट , दूध डेयरी , मीट या अन्य प्रकार के व्यापारियों  को प्रशिक्षण दिया  | और  उनके व्यापार से संबंधित जानकारिया दी |  प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया गया  |  इस  प्रशिक्षण में शामिल लोगों की  ट्रेनिंग फीस 800 रुपये प्रति व्यापारी रखी गई  | जिससे लखनादौन क्षेत्र के बहुत ही कम व्यापारियों ने भाग लिया |