धान खरीदी को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन
 BJP picket demonstration

किसानों के साथ अन्याय कर रही कांग्रेस सरकार

 

जगदलपुर में धान खरीदी में गंभीर अनियमितता व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने  प्रदर्शन किया |  जिसमे  बड़ी संख्या में  क्षेत्र के किसान  सम्मिलित हुए | इस दौरान भाजपा नेताओं ने  कांग्रेस सरकार को झूठी सरकार करार दिया  | और अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय बंद करने को कहा  |   

 धरना प्रदर्शन स्थल  पर  भाजपा कार्यकर्ता बैलगाडी़,ट्रेक्टर आदि में सवार होकर पहुँचे |  धरना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार अब प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय करने  पर  आमदा है | वादा  निभाना तो एक तरफ,सरकार किसानों का धान नहीं खरीद पा रही है | बारदाना तक किसानों को स्वयं खरीदना पड़ रहा है |   अन्नदाता किसानों के साथ भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर खडी़ है |  भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि किसानों के हक को छिनने वाली कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने का समय आ गया है | हमारे किसान हताश-परेशान है  |  किसान भाई आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर विवश हो रहे है  | पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है | पहले 1नवंबर से धान खरीदी आरंभ होती थी | भाजपा शासन में कभी भी छग के किसानों को परेशान नहीं होना पडा़ |