Since: 23-09-2009
अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए
राम मंदिर निर्माण के लिए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए | साध्वी प्रज्ञा ने कहा राष्ट्रभक्तो ने विवादित ढांचा गिराकर देश का गौरव लौटाया है |
सांसद प्रज्ञा सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए अपने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रूपये दान दिए | इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते उन्होंने अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए सहायता राशि दी | गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं | सांसद प्रज्ञा ने कहा जिस राम मंदिर के लिए कई पीढ़ियों ने अपनी आहुति दी है तब जाकर अब मंदिर निर्माण का समय आया है | कुछ राजनीतिक दल के लोग राम के अस्तित्व को लेकर तरह तरह की बात करते थे ऐसे में राष्ट्रभक्तो ने विवादित ढांचा गिराकर देश का गौरव लौटाया है | जब ढांचा गिराया गया था तब मैं वहीं मौजूद थी | इसमें विश्व हिंदू परिषद का योगदान सबसे अधिक सराहनीय रहा है | राम ने पहले राष्ट जागरण कराया | उसके बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ | एक बच्चा भी मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहा है | मंदिर निर्माण में अगर कांग्रेस सहयोग करती है तो अच्छी बात है | सहयोग करके कांग्रेस अपने पाप से मुक्त हो जाएगी |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2021 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |