सीएम शिवराज ने दिया विश्व हिन्दू परिषद् को 1 लाख का चेक
 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज : परिवार के नाम की ईंट लगना सौभाग्य की बात 

 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत  | अयोध्या  में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  विनायक राव देशमुख  को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया  | इस दौरान शिवराज ने कहा की यह उनका सौभाग्य है की उनके परिवार  नाम से भी एक ईंट राम मंदिर निर्माण में लगेगी | 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख का चेक दिया  |  इस दौरान शिवराज ने कहा की  |  उनके जीवन का यह सौभाग्यशाली दिन है | . श्री राम हमारे भगवान् है |  यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र का मंदिर है |  उन्होंने कहा राम हमारे अस्तित्व है |  राम के नाम से ही भारत की पहचान है |  यह सौभाग्य की बात है की राम मंदिर निर्माण का कार्य जन सहयोग से हो रहा है |  जिसके कारण सब को मंदिर निर्माण में सहयोग देने का मौका मिला है  | राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् के संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख ने बताया की | . मंदिर निर्माण के लिए धन का संचय किया जा रहा है | मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा |  जिसकी जानकारी घर घर जाकर दी जायेगी  |