एमपी में राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान विकसित किये होंगे
एमपी में राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान विकसित किये होंगे
प्रदेश सरकार राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान विकसित करने के संबंध में विचार कर रही है। स्कूल, उच्च शिक्षा और आदिवासी विभाग को मिलाकर खेलकूद की गतिविधियों की समग्र नीति बनाने पर विचार किया जायेगा। उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने यह बात उच्च शिक्षा विभाग की राज्य-स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में कही।श्री जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हर-संभव सहायता दी जायेगी। श्री जोशी ने कहा कि कक्षा 6 से ही बच्चों को उनकी रुचि के खेल का प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। श्री जोशी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-कर्मचारी को पुरस्कृत किया।