कृषि कानून का विरोध करने ट्रैक्टर से पहुंचे कांग्रेसी
  Peasant movement

कांग्रेस ने कहा कृषि कानून किसान विरोधी, वापस हो

 

छिंदवाड़ा में  कृषि कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया |  इस दौरान  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कृषि कानून का विरोध करने ट्रेक्टर से पहुंचे  |  और कृषि कानून को किसान विरोधी बताया  | 

तामिया में केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए तीन नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाली  | जिसमे पर्यवेक्षक जमील खान के नेतृत्व में कई गाँवों से  ट्रैक्टर  में भरकर कांग्रेस समर्थक लोग  तामिया पहुंचे  | और  किसान आंदोलन में शामिल हुए  | कांग्रेस पार्टी ने रैली के बाद  राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा | . जिसमे उन्होंने कृषि कानून वापस लेने की मांग की  | इस दौरान कोंग्रेसी नेताओ ने भजापा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे किसान विरोधी सरकार बताया |  उधर छिंदवाड़ा के चोरई में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी ट्रैक्टर में बैठकर किसान आंदोलन में पहुंचे | और कृषि कानून को किसान विरोधी बताया  |