स्टाफ नर्स दीपिका ठाकुर को लगा पहला टीका
जगदलपुर के महारानी अस्पताल में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुवात की गई | जिसमे पहला टीका महारानी अस्पताल के स्टाफ नर्स दीपिका ठाकुर दवे को लगाया गया |
महारानी अस्पताल में सबसे पहला कोरोना वायरस का टीका स्टाफ नर्स दीपिका ठाकुर को लगा | उसके बाद कार्यालय के सफाई कर्मी अशोक बघेल और अस्पताल की एएनएम हिना ठाकुर को लगाया गया | इस दौरान संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू सहित कई प्रशासनिक और स्वस्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे |