छतरपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई
 Bird flu

मृत कौओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 

छतरपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है  | दरअसल 10 जनवरी को हरपालपुर क्षेत्र के चपरन कैथोकर मार्ग पर 3 कौए मृत अवस्था में मिले थे | मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे थे |  जिसकी जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है  | 

गौरतलब है की  छतरपुर शहर से बर्ड फ्लू जांच के लिए छार सैंपल भेजे गए थे |  जिनमे छतरपुर से  एक कबूतर और बिजावर क्षेत्र में  मृत कौओ की सैंपल  रिपोर्ट नेगेटिव आई है  | वहीँ हरपालपुर क्षेत्र के चपरन कैथोकर मार्ग पर 3 कौए मृत अवस्था में मिले थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात  के तौर पर  मृत मिले कौओ के  क्षेत्र को  सैनिटाइज किया | और आसपास के इलाकों में सभी चिकन और अंडे की दुकानें  बंद करवा दी  | इसके साथ ही उस एरिया को  कंटेंटमेंट एरिया बनाया गया है  |