एक और दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
 Accused of rape

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 8 आरोपी गिरफ्तार

 

उमरिया में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार करने वाले वहशी दरिंदों में  से पुलिस ने एक  और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  सामूहिक दुष्कर्म की इस शर्मनाक वारदात में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं  | वहीं रोहित नामक आरोपी ट्रक ड्राइवर अभी भी फरार बताया जा रहा है   ...  

नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक  और आरोपी इतेंद्र सिंह  को पुलिस ने   महाराष्ट्र के वर्धा  से  गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है 11 जनवरी की रात सिद्धिविनायक ढाबे में एक 14  वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ  9  वहशी दरिंदों ने  दुष्कर्म किया था |  जिसके बाद पुलिस ने इनमे से आठ को अब तक गिरफ्तार कर लिया है | वहीं एक और आरोपी ट्रक चालक रोहित पुलिस टीम को चकमा देकर  फरार हो गया  | पुलिस ने आरोपी का ट्रक जब्त कर लिया  है |  सामूहिक दुष्कर्म की इस शर्मनाक वारदात में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | .  इस घटना के बाद पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई थी | 

इससे पहले  जिस ढाबे में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी हुई थी |  उस पर  जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया |   बताया गया है कि इस ढाबे का सामने का हिस्सा अतिक्रमण में था  |  कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर रविवार की दोपहर लालपुर हाइवे पर निर्मित सिद्घि विनायक ढाबे का बाहरी हिस्सा जो अतिक्रमण कर बनाया गया  था, कार्रवाई कर जमींदोज किया गया है  |