परिवहन विभाग के रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर के मकान में चोरी
 theft

लाइसेंसी रिवाल्वर सहित जेवरात चोरी , कैमरे में कैद हुए चोर 

 

 

छतरपुर मे चोर बेख़ौफ़ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं | चोरों ने  मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के रिटायर्ड  डिप्टी कमिश्नर  के नौगांव स्थित  मकान मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया | और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर सहित जेवरात चोरी कर भाग गए  | 

छतरपुर में चोरों को अब पुलिस का भय नहीं रहा  | चोरों ने  परिवहन विभाग के रिटायर्ड  डिप्टी कमिश्नर अजय गुप्ता के नौगांव रोड़ पर स्थित सूने मकान मे धाबा बोल दिया | और  उनके घर पर रखी लाईसेंसी रिवाल्वर ,और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर भाग गये  |  यही नही चोर  घर   मे रखी महंगी शराब भी चोरी कर ली | चोरो की यह वारदात पडोस मे रहने वाले एक  युवक ने अपने कैमरे मे कैद कर ली  | कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है |