प्यारे मियां मामले में पीड़िता की मौत की पुनः जांच हो
 Narottam Mishra

कांग्रेस पार्टी हर अच्छे कार्य पर सवाल खड़ा करती है

शराब दुकान पर अंतिम निर्णय सीएम शिवराज करेंगे

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्यारे मियां केस में नाबालिग के शव को घर ले जाने के बजाय सीधे शमशान घाट ले जाने को लेकर कहा की | वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक बार पुनः फिर से इस मामले की जांच करने को कहेंगे  |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की | इन्होने कर्ज माफ़ी का किसानो को धोखा दिया  | और अब ये किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस को एकजुट करने में लगे हैं  | क्यूंकि कांग्रेस जैसे डूबते जहाज में कोई नहीं रहना चाहता | 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कमलनाथ ने कहा था दस दिन में कर्ज माफ़ होगा |  लेकिन इन्होने किसानो के साथ धोखा किया  | उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के अलावा कोई भी अध्यक्ष नहीं बन सकता  | कभी सोनिया कभी राहुल गाँधी  | राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम ने चुटकी लेते हुए कहा की  | अब तो वैज्ञानिकों ने भी वैक्सीन बना ली  | अब तो कांग्रेस का अध्यक्ष बना लो |  नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  ये वो लोग हैं जो हर बात पर सवाल खड़ा करते हैं  | चुनाव हार जाएँ तो evm पर सवाल , केस हार जाएँ तो कोर्ट पर सवाल , सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर दे तो सेना पर सवाल , मंदिर निर्माण हो तो मंदिर पर सवाल , वैज्ञानिक वैक्सीन बना लें तो वैज्ञानिक पर सवाल और अब सेंसेक्स पीएम  मोदी के कार्यकाल में सबसे ऊपर गया तो सेंसेक्स पर सवाल | 

नरोत्तम ने कहा शराब की नई दुकान खोलना है या नहीं यह फैसला मुख्यमंत्री करेंगे  |  जहां तक पत्र की बात है वो एक विभागीय सतत प्रक्रिया है  | 

इस तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया हर साल चलती है |  लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को ही लेना है | बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा की यह केंद्र और राज्य का बजट सत्र होगा | .बहोत दिनों बाद शुरू होगा |  जिसमे नया देखने को मिलेगा |