धान खरीदी को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन
  Collectorate siege

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया

 

कांकेर में किसानो की धान खरीदी को लेकर भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया |  इस दौरान पुलिस ने बेरिकेट तोड़ने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया | 

भूपेश बघेल सरकार में किसानों की  धान खरीदी को लेकर  भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया  | कांकेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया | और सरकार के खिलाफ नारे लगाए  |  इस दौरान   कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले भाजपाइयों को बीच रास्ते मे पुलिस द्वारा  रोक लिया गया  | जिससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने  बेरिकेट्स तोड़ने की कोशिश की  | जिसके बाद  करीब दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  |