कांग्रेस : केंद्र सरकार किसानों का अपमान कर रही है
 Press talk

भाजपा सरकार किसान विरोधी ,कानूनों का हिसाब दे

 

जगदलपुर में  कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि |  भाजपा किसानों पर राजनीति  कर उनका अपमान बंद करें   और  केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानूनों का हिसाब दे  | 

राजीव शर्मा ने कहा  की भाजपा ने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्रों में 2022 तक  किसानों की आय दुगुनी करने  और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की बात की थी  | भाजपा पहले उन वादों का हिसाब दे | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 15 सालों में छत्तीसगढ़ में हुई किसानों की आत्महत्या , किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी का हिसाब दे  | फिर आंदोलन करें |   शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी  द्वारा 2019 के बजट में 5 एकड़ जमीन वाले हिस्से को ₹6000 देने की घोषणा की गई थी  | साल में तीन बार ₹2000 की राशि देकर किसानो का सम्मान नहीं अपमान कर रही है  | प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के परिवार  को प्रतिदिन  3 रुपये की  सस्मान राशि दी जा रही है  | जो किसानों के लिए शर्मनाक स्थिति है |