टाइगर स्टेट में फिर हुआ बाघ का शिकार
 Tiger hunt

शिकारियों के फंदे में फंसकर बाघ की मौत

 

वन विभाग के तमाम दावों के बावजूद मध्यप्रदेश में जानवरों के शिकार का सिलसिला जारी है  | अब कान्हा नेशनल पार्क में शिकारियों  ने एक बाघ का शिकार किया है |  शिकारियों ने फंदा लगाकर बाघ को मारा लेकिन वन अमला सोता रहा |   

मध्यप्रदेश का वन अमला कैसे काम करता है ये किसी से छिपा नहीं है |  सरकार के कड़े  निर्देशों के बावजूद जंगल में जानवरों का शिकार किया जा रहा है  ... तजा मामला कान्हा नेशनल पार्क के बम्हनी खापा रेंज  का है जहाना एक 2 साल का बाघ मृत मिला | शिकारियों ने इस बाघ की जान ली है | शिकारियों ने कान्हा नेशनल पार्क के बम्हनी खापा रेंज में  बाघ को फंसाने के लिए फंदा लगाया  | लेकिन इसकी भनक तक वन अमले को नहीं लगी |  शिकारियों के फंदे में फंसकर बाघ की मौत हुई  | चिकित्सकों की टीम बाघ के शव का पोस्टमार्टम  किया और उसका शिकार किये जाने की पुष्टि की |  पार्क प्रबंधन  अब शिकारियों की तलाश कर रहा है |