सीएम भूपेश बघेल का काफिला किसान परिवार पर भारी पड़ा
 Bhupesh Baghel

काफिले के चलते बंद रहा रास्ता, किसान के बीमार बेटे की मौत

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला एक किसान परिवार के बीमार बेटे के  लिए भारी पड़ गया | नारायणपुर में भूपेश बघेल के काफिले के लिए पुलिस प्रशासन ने  रास्ते बंद कर दिए थे|  जिसके चलते किसान का  डेढ़ माह  का बेटा  समय पर अस्पताल नहीं पहुँच सका | जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई  | जिसको लेकर भाजपा नेता  किसान परिवार से मिले  और उनके लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की | 

नारायणपुर विधानसभा में स्थित चुरावंड पंचायत की पटेल पारा में रहने वाले किसान परिवार मोहन कोर्राम  का डेढ़ माह का बेटा  बीमार था | जिसको  इलाज के लिए  मोटरसाइकिल से कोंडागांव के रास्ते अस्पताल ले जाया जा रहा था  | जहाँ  26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोंडागांव जाने वाले रास्ते  को बंद किया गया था |  जिसके चलते  वह बच्चा हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पाया |  जिससे उसकी मृत्यु हो गई

|  परिजनों का कहना है की उनके बेटे का इलाज  रोड बाधित होने  के कारण नहीं   हो पाया |  घटना के बाद पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित कई भाजपा नेता किसान परिवार से मिलने पहुंचे | और सरकार से किसान परिवार को दस लाख का मुआवजा राशि तत्काल देने के साथ  | प्रशासन से दोबारा इस तरह घटना ना दोहराने की अपील की | सवाल यह की क्या किसी वीआईपी का काफिला किसी की जान से ज्यादा जरूरी होता है |