2 इनामी नक्सली सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
 Naxalite surrender

घर वापसी अभियान के तहत नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे

 

 

 छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान और घर वापसी अभियान  से प्रभावित होकर लगातार नक्सली लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में प्रवेश कर रहे हैं  | इसी के तहत दो इनामी नक्सली सहित कुल 16 नक्सलियों ने किरन्दुल थाना में पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया  | 

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत  16 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया  | घर वापसी अभियान की शुरुआत 6 माह पहले की गई थी |  इन 6 महीनों में 74 इनामी नक्सली सहित कुल 288 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है  | नक्सलियों ने समर्पण करने के साथ ही  भारत माता जय के नारे भी लगाए  | यह सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली थे  | बस्तर के नक्सली अब बाहर के नक्सलियों की खोखली विचारधारा को समझ चुके हैं  | और लगातार  समर्पण कर रहे हैं |   जिसके कारण नक्सलियों का लगभग जनाधार इलाकों से गिर रहा है  | समर्पण करने आए सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दस दस हजार रुपये भी दी गई |