पेंच टाइगर रिज़र्व में फिर हुई बाघ की मौत
 Tiger death

बाघों की मौत को लेकर पेंच प्रबंधन मौन

 

 

 सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ का शव मिला  |  अधिकारियों के मुताबिक बाघ का शव करीब 3 दिन पुराना होने की संभावना है  |  बाघों की हो रही लगातार मौतों ने पेंच प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं  | 

मृत वयस्क नर बाघ  के सभी जरूरी अंग सुरक्षित पाए गए है  | बाघ की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है |  यह फारेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा | सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि शुक्रवार को  थुयेपानी बीट प्रभारी व श्रमिको ने एक वयस्क बाघ मृत अवस्था में गश्ती के दौरान मिला |  जिसके बाद बीट प्रभारी ने तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी गुमतरा को सूचना दी |  तत्काल सभी अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्निफर डॉग द्वारा मृत बाघ एवं उसके आसपास के घटनास्थल की जांच करायी गयी |  मृत बाघ की उम्र करीब 12 साल बताई गई है |