पुलिस और छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
 road safety

नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने की अपील

 

सिवनी में पुलिस ने  सड़क सुरक्षा अभियान का प्रचार प्रसार किया  | और  लोगो को  जागरुक कर  यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश  दी  | 

सिवनी मे अतिरिक्त . पुलिस महा निर्देशक डी.सी सागर के निर्देश पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया  | यह  अभियान कंट्रोल रूम सिवनी से नगर के मुख्य मार्ग तक निकाली गई  | इस दौरान पुलिस अधिकारी ,  ट्रैफिक  पुलिस के जवान , मातृशक्ति संगठन  , और छात्रों ने  | जहां आम जानो से सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक होने की बात कही गई  | इसके साथ ही सड़क नियमो को  नाट्य  रूपांतर के माध्यम से लोगों को  बताया गया  | सिवनी पुलिस द्वारा युवाओं से अपील भी की गई की वे नशे से दूर रहें  |  एवं वाहन चलाते समय सावधानी रखते हुए यातायात के नियम का पालन करें  |