पुलिस ने अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाई
 Murder disclosure

दोस्तों ने की थी चंद्रशेखर की हत्या

 

छतरपुर पुलिस अंधे क़त्ल  का  खुलासा किया . और बताया की  हत्या और किसी ने नही बल्कि  मृतक के  दोस्तो ने ही  की थी  | हत्या करने वाले तीन आरोपियों मे से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 

गौरतलब है की  20 जुलाई को पुलिस को लवकुशनगर रोड़  के  किनारे बोरे मे बंद सिर कटा शव मिला था  | शव की पहचान चंदशेखर चौरसिया के रूप मे हुई थी  | मृतक यूपी के महोबा मे हिस्ट्रीशीटर बदमाश था  | जिस पर  दस से ज्यादा मामले थानो मे दर्ज थे |  पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पुलिस को सुराग लगा कि मृतक चंदशेखर की हत्या उसके दोस्तो ने की है |  पुलिस ने जब मुख्य आरोपी को पकडा तो उसने बताया कि चंद्रशेखर और उसके अन्य दो दोस्त मुर्गा ,शराब पार्टी कर रहे थे  | तभी  उसका चंद्रशेकर  के साथ विवाद हुआ  | और फिर उसने दो दोस्तो के साथ उसकी गलाकाट कर हत्या कर दी |  पुलिस अब दो आरोपियों की तलाश कर रही  है |