ठगों को बस्तर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
ऑनलाइन ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं | आपको एक ऐसे ऑनलाइन ठगी करने वाली एक महिला और दो नटवरलाल की कहानी बता रहे हैं जो लोगों को अपने जाल में फसाकर लाखों की ठगी किया करते थे | इन लोगों के महंगे शौक ने इन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हैं |
आप अपने टीवी स्क्रीन पर जो तस्वीरें देख रहे हैं यह कोई आम लोग नहीं हैं ..यह लाखों की ठगी करने वाले वीआईपी लोग हैं | इन लोगों ने कई लोगों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपए की ठगी की है | इनके मासूम चेहरे पर मत जाइए ये बड़े ही शातिर दिमाग हैं | हाथ में हथकडी पहने ये लोग कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुके हैं | अब यह खुद ही बस्तर पुलिस के जाल में फंस चुके हैं | इन्होंने जगदलपुर के एक व्यक्ति से 28 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की है और इनके महंगे शौक में आज इन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. | फेसबुक के माध्यम से फ्रेंडशिप कर ठगी करने के मामले में नेपाली मूल के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया | 2020 में इन तीनों लोग ने जगदलपुर के रहने वाले 70 साल के सरदार दरबारा सिंह से फ्रेंडशिप कर गिफ्ट भेजने एवं गिफ्ट की कस्टम ड्यूटी के नाम पर दरबारा सिंह से अलग-अलग किस्तों में कुल 28 लाख रुपए अपने खाते में ठगी कर जमा करवाए थे | जब दरबारा सिंह को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं तब उन्होंने बोदघाट थाने में जाकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई |