साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन
 Cyber ​​security workshop

साइबर अपराध की जानकारी, सचेत रहने की अपील

 

जगदलपुर के शौर्य भवन में साइबर सुरक्षा को लेकर  कार्यशाला का आयोजन किया गया  | इस दौरान बस्तर रेंज के पुलिस अधिकारी , कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को साइबर अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर हैरेसमेंट एवं अन्य सोशल मीडिया से सम्बंधित जानकारी दी गई  | 

 साइबर सुरक्षा के विषय मे कार्यशाला का आयोजन किया गया |   जिसमें आकांक्षा  श्रीवास्तव द्वारा साइबर बुलिंग एवं साइबर हैरेसमेंट के संबंध में सभी को  साइबर अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर हैरेसमेंट, पोर्नोग्राफी, मॉर्फिंग, साइबर ग्रूमिंग व अन्य से बचने के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई  | 

कार्यशाला में  इंटरनेट तथा सोशल मीडिया के उपयोग में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने  के संबंध में बताया गया  | इसके साथ ही इन सब जानकारियों को अपने सहकर्मियों के साथ साझा करने की अपील की गई  |