बस्तर में माओवादियों के दो कैम्प ध्वस्त
 Maovadi Camp demolished

डेढ़ महीने में आठ कैम्प ध्वस्त किये गए

 

दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बल द्वारा माओवादियों के दो  कैम्पों को ध्वस्त  किया गया  | इन कैम्पों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ  दैनिक उपयोगी सामग्री  और नक्सल साहित्य  बरामद किया गया  | 

बस्तर में नक्सलवादियों के खिलाफ अभियान जारी है | दन्तेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती थाना बारसुर-भैरमगढ़ के सरहदी क्षेत्र के ताकिलोड़ के जंगल में माओवादी के कैम्प ध्वस्त किये गए हैं | सुकमा के पोटकपल्ली तथा पोलमपल्ली थाना क्षेत्रान्तर्गत पालामड़गू में सुरक्षा बलों एवं ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने के लिये माओवादियों  के 1214 नग स्पाईक्स को सुरक्षा बल  ने बरामद किया  | बीजापुर के बासागुड़ा-तर्रेम एवं पामेड़ के जंगल  से माओवादियों के कैम्प को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक  और  नक्सल साहित्य जप्त  किया गया  | पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर  सुंदरराज पी. ने  बताया   डेढ़ महीने में 08 से अधिक माओवादी कैम्प को ध्वस्त  किया गया है |  कैम्प  ध्वस्त करने के साथ 2 माओवादियों के शव बरामद  किये गए |  तथा 26  माओवादियों को गिरफ्तार   किया गया  |