कलेक्टर ने लगाईं है हर्ष फायरिंग पर रोक
छतरपुर में कलेक्टर की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग के किस्से सामने आते रहते हैं | इस बार विधायक आलोक चतुर्वेदी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई | कई बार हर्ष फायरिंग हादसों का सबब बन चुकी है |
इस बार छतरपुर में विधायक के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग हुई | बगौता गांव में कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी का कार्यक्रम था जहाँ पंडाल के पीछे बंदूक से हर्ष फायर करते युवक का वीडियो सामने आया है | इस हर्ष फायरिंग से बड़ा हादसा भी हो सकता था | ये हर्ष फायरिंग विधायक की जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान की गई | हालाँकि जिले में हर्ष फायर पर कलेक्टर ने रोक लगा राखी है |