राहुल गांधी कप कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
 Kabaddi competition

विधायक रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

 

ग्रामीण खेलों के विकास के लिए ग्राम पंचायत बीरनपाल में  राहुल गांधी कप कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है  |  उद्घाटन समारोह में पहुंचे  जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन और  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कबड्डी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया | कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में  जगदलपुर विधायक  रेखचंद जैन ने  खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि  | कबड्डी शब्द तमिल के काई और पीडी शब्द से बना है |  जिसका अर्थ  हाथ थामे रहना होता है  | उन्होंने  कहा की " गांव का गुमनाम खेल अब टीवी पर आने लगा है. | कबड्डी का खिलाड़ी अब पूरी दुनिया में छाने लगा है  |  इस अवसर पर रेखचंद जैन एवं राजीव शर्मा ने कबड्डी के खिलाड़ीयों के साथ खेल पर भी हाथ आजमाया | प्रतियोगिता का  पहला मैच नियानार विरुद्ध बिरनपाल बी टीम के मध्य खेला गया  |  इस अवसर सरपंच रुपनदेइ बघेल , उप सरपंच राजमन बघेल ,  कई कांग्रेस नेता और ग्रामीण  मौजूद  रहे |