बीजेपी ने बताए केंद्र के बजट के फायदे
 BJP press talk

इस  बजट में  सभी का ध्यान रखा गया

 

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी केंद्र सरकार के  बजट के फायदे बताने में लगे हुए हैं  | इसी के तहत टीकमगढ़ में पूर्व विधायक उमेश शुक्ला ने केंद्र के बजट की सराहना करते हुए बताया की इस तरह का बजट इतिहास में पहले कभी नहीं आया  | 

भजपा  कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मैं छतरपुर से पूर्व विधायक उमेश शुक्ला शामिल हुए  | उमेश शुक्ल ने बताया कि पहली बार पेपर लैस बजट पारित किया गया है |  शुक्ला ने कहा  कि देश के इतिहास में ऐसा बजट कभी नहीं आया  | जिसमें 75 साल से अधिक लोगों को टैक्स मैं छूट दी गई  ...  कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया|  आदिवासी क्षेत्रों के बच्चो को स्कॉलर शिप की सुविधाएं दी जा रही हैं  | इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र को बेहतर करने के लिए भी प्रयास है |  इस बजट में  सभी का ध्यान रखा गया है  |