Since: 23-09-2009
पुलिस बनी बाराती ,आदिवासी रीति रिवाज से हुई शादी
दंतेवाड़ा में वैलेंटाइन डे के मौके पर पुलिस प्रशासन की पहल पर पहली बार पंद्रह आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली जोड़ों ने विवाह रचाया | इसमें ख़ास बात यह रही की इस विवाह कार्यक्रम में पुलिस वाले बाराती बनकर आये |
पुलिस लाइन कारली में सामूहिक विवाह का यह अनूठा आयोजन किया गया | सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े विवाह के बंधन में बंधें | विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत किया गया | इस अनूठी शादी की जिम्मेदारी महिला व बाल विकास विभाग को दी गई थी | पूरे बस्तर संभाग में पहली बार ऐसी शादी देखने को मिली है | गौरतलब है की लोन वर्राटू अभियान के तहत इन सभी 15 जोड़ों ने समर्पण किया था | इससे पहले भी नक्सल पंथ छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हुए नक्सलियों की बस्तर संभाग के कई जिलों में शादी कराई जा चुकी है | लेकिन सामूहिक विवाह का आयोजन पहली बार हुआ | इस समारोह में आदिवासी संस्कृति व पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सारी रस्में निभाई गई | इसके साथ ही प्रत्येक दंपति को 35 हजार रुपये तक के उपहार महिला व बाल विकास विभाग की तरफ से दिया गया | इस शादी में दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव की अहम भूमिका रही | वे बराती बनके पहुंचे और खूब नाच गाना भी किया | और सभी आत्मा समर्पित नक्सली जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया | इस दौरान सभी वैवाहिक जोड़े काफी खुश नजर आये |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2021 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |