गिरीश गौतम होंगे विधानसभा अध्यक्ष
 Girish Gautam

विधायक गौतम ने दाखिल किया नामांकन

 

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए विधायक गिरीश गौतम का नाम तय कर दिया | आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया  | इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया  कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे | 

18 साल बाद विंध्य क्षेत्र को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिल रहा है | वर्ष 2003 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को चुनाव हराकर गिरीश गौतम विधायक बने थे |   फिलहाल गिरीश गौतम देवतालाब से विधायक हैं |  साढ़े दस बजे उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया  | इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया  कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे |  विधानसभा के बजट सत्र का स्वरूप तय करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक  भी हुई  | विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद गिरीश गौतम ने कहा कि बीजेपी ने विंध्य का हमेशा से सम्मान किया है | विधायकों के हितों की रक्षा करना होगी प्राथमिकता  होगी  | उन्होंने कहा विंध्य को हमेशा से मिलता रहा है सम्मान | उपेक्षा जैसी कोई बात नहीं | अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दावेदारों के नामों पर कहा कि सबको अपनी बात रखने का हक  |  अलग विंध्य प्रदेश की मांग पर बोले -मांग उठाने वाले दूसरे लोग हैं  | बीजेपी के अंदर कोई नहीं उठा रहा है मांग  |