मीनपा नक्सली हमले से जुड़ा वीडियो सामने आया
 Naxalite video

मारे गए नक्सलियों का साथियों ने किया अंतिम संस्कार

 

जगदलपुर में मीनपा नक्सली हमले से जुड़ा वीडियो  सामने आया है |  वीडियो में बड़ी संख्या में वर्दीधारी नक्सली अपने मारे गए साथियों के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं |  घने जंगलों में लंबी रैली में बड़ी संख्या में  महिला व पुरुष नक्सली  शामिल रहे | 

सुकमा जिले के मीनपा इलाके में 21 मार्च 2020 को नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों को अपना निशाना बनाया था | जिसमें 12 डीआरजी और 5 एसटीएफ को  मिलाकर कुल 17 जवान शहीद हो गए थे | वहीं नक्सलियों ने इस मुठभेड़ में अपने 3 साथियों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी  | बस्तर आईजी ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मीनपा हमले के बाद का वीडियो है | जिसमे नक्सली अपने बटालियन नम्बर 01 के मारे गए तीन साथियों का अंतिम संस्कार किया है  | बस्तर आईजी का कहना है कि इस मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे गए थे | पर उनका क्रियाकर्म अलग अलग स्थानों में किया गया | और नक्सलियों ने उनकी जानकारी भी साझा नहीं की |